Published On : Mon, Jul 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एसटी में 5000 ठेकेदारी पद्धति से चालकों की भर्ती शुरू

Advertisement

– निविदा निकाली गई

नागपुर – ऐन दिपावाली पर एसटी कॉर्पोरेशन (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल ने एसटी को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है. हड़ताल के बाद एसटी महामंडल को हुए नुकसान की भरपाई के प्रयास किए जा रहे हैं. एसटी के विभिन्न विभागों में चालकों की कमी है। इसलिए हड़ताल खत्म होने के चंद दिनों के भीतर ही एसटी महामंडल में चालकों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें एसटी के बेड़े में शामिल की जाने वाली हैं. इसके लिए महामंडल ने ठेकेदारी पद्धति के आधार पर पांच हजार चालकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसटी प्रशासन ने हाल ही में टेंडर की घोषणा की है।

एसटी प्रशासन ने हाल ही में इस संबंध में एक निविदा की घोषणा की है और राज्य भर के प्रत्येक विभाग में ठेकेदारी पद्धति अंतर्गत चालकों की भर्ती की जाएगी। एसटी प्रशासन के अनुसार, लागत में कटौती करने का निर्णय लिया गया था क्योंकि एसटी महामंडल में वेतन पर सबसे अधिक खर्च होता है।महामंडल के निर्णय से महामंडल को आर्थिक नुकसान से बचाने में सहायता मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.