Published On : Wed, Apr 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेरे घर के सामने हनुमान चालीसी का पाठ करें

Advertisement

-पूर्व ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के शिवसैनिकों का आमंत्रण

नागपुर – राज्य में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर राज्य में सत्ताधारी बनाम विपक्ष के मध्य जहां तूफान जोर पकड़ रहा था, वहीं भाजपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने गत दिनों शिवसैनिकों को अपने घर के सामने आने का न्योता देते हुए घर के सामने ही हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए गुजारिश की.

पूर्व मंत्री विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने ने गत दिनों कहा कि शिवसैनिक अगर हनुमान चालीसी का पठन करने आएंगे तो वे उनकी भी अच्छी व्यवस्था करेंगे। उनके लिए भोजन, प्रसाद और पूजा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने हनुमान चालीसी पढ़ने के मामले में राज्य सरकार की नीति की तुलना अंग्रेजों से की। महाविकास अघाड़ी सरकार अपने कार्यकाल में न जनता हित में और न राज्य हित में कोई खास विकास कार्य किया उससे ध्यान हटाने के लिए नए नए रोजाना हथकंडे अपना रही है। पूरे राज्य में अलग-अलग घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

जनवरी से बिजली दरों में बढ़ोतरी
प्रदेश में डेढ़ हजार मेगावाट पर अघोषित लोड शेडिंग हो रही है। किसानों को सिर्फ दो घंटे बिजली मिल रही है। कुछ दिन पहले ढाई हजार मेगावाट तक लोड शेडिंग करने का निर्णय लिया गया था। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने 5,000 मेगावाट से अधिक बिजली और कोयला उपलब्ध कराया। बावजूद इसके राज्य सरकार की ढुलमुल नीति की वजह से उचित नियोजन नहीं हो पाया।

राज्य में बिजली दरों में वृद्धि। यह बढ़ोतरी जनवरी से प्रभावी होगी। इसके लिए अचानक बिजली के ग्राहकों से सिक्योरिटी डिपाजिट के नाम पर बड़ी राशि वसूली जा रही हैं.उक्त अफरातफरी से भ्रस्टाचार को बढ़ावा मिल सकता हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.