Published On : Wed, Nov 27th, 2019

आमसभा पूर्व संविधान का प्रस्ताविक का पठन हो

Advertisement

– कांग्रेस के नगरसेवकों का शिष्टमंडल महापौर-आयुक्त से मिला

नागपुर : बाबासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित संविधान के आधार पर देश के कामकाज का संचलन हो रहा,इस संविधान के प्रचार-प्रसार सह जनजागरण के लिए आमसभा-विशेष सभा के कामकाज शुरू करने के पूर्व संविधान के प्रस्ताविक का वाचन होना चाहिए।उक्त मांग को लेकर मनपा में कांग्रेस के नगरसेवकों का शिष्टमंडल महापौर संदीप जोशी और मनपायुक्त अभिजीत बांगर से मिलकर उन्हें निवेदन सौंपा।

शिष्टमंडल के नेतृत्वकर्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक संदीप सहारे के अनुसार संविधान के निर्माता स्वर्गीय बाबासाहेब आंबेडकर ने २६ नवंबर १९४९ को संविधान देश को समर्पित किया था.इस आधार पर देश का कामकाज चल रहा.

Advertisement

२४ नवंबर २००८ को राज्य सरकार ने भी एकदम आगे बढ़ कर महानगरपालिका,जिला परिषद्,नगरपरिषद,ग्रामपंचायत की आमसभा का कामकाज शुरू होने के पूर्व संविधान के प्रस्ताविक पठन किये जाने का आदेश जारी किया था.लेकिन राज्य सरकार के उक्त आदेश का मनपा में पिछले १० साल से नज़रअंदाज किया जा रहा हैं.इस पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कल कांग्रेस का शिष्टमंडल ने महापौर सह मनपायुक्त से निवेदन किया।

इस अवसर पर मनोज सांगोळे,स्नेहा निकोसे,परसराम मानवटकर,दिनेश यादव,कमलेश चौधरी,राकेश निकोसे,विवेक निकोसे,संतोष लोणारे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.