Published On : Wed, Jun 5th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

पुनः निर्वाचित सांसद श्री नितीनजी गडकरी का चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा व टीम द्वारा सत्कार

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चंेबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने चंेबर के प्रतिनिधीमंडल के साथ मा. श्री नितीनजी गडकरी से उनके वर्धा रोड स्थित निवास स्थान पर जाकर उन्हें लगातार तीसरी बार सांसद बनने के उपलक्ष में हार्दिक बधाई दी।

श्री अर्जुनदास आहुजा ने मा. श्री नितीनजी गडकरी का शाॅल, पुष्पगुच्छ व श्रीफल देकर चेंबर की ओर से उनका स्वागत-सत्कार किया। साथ ही श्री अर्जुनदास आहुजा ने नागपुर के मा. सांसद श्री नितीनजी गडकरी के साथ विदर्भ व नागपुर के व्यापार को लेकर चर्चा की।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्री नितीनजी गडकरी ने चेंबर द्वारा उनका सत्कार किए जाने हेतु श्री अर्जुनदास आहुजा व उनकी टीम का धन्यवाद किया तथा कहा कि जनता ने उन पर भरोसा दर्शाते हुए पुनः एक बार नागपुर का सांसद बनाया है जिसके लिए वे नागपुर की जनता के आभारी है तथा वे पहले के तरह नागपुर व यहां के व्यापार व व्यवसाय विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर प्रमुखता से चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी, कार्यकारिणी सदस्य श्री मोहन चोईथानी, नारायण तोष्णीवाल, धर्मेन्द्र आहुजा उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement