Published On : Wed, Jan 18th, 2017

आर बी आई में जबरन घुसने की कोशिश में कांग्रेसियों ने लाठियां खायीं

Advertisement

नागपुर: देश भर में आर बी आई के समक्ष प्रदर्शन करने के कांग्रेस के अभियान को नागपुर में साकार करते हुए आज दोपहर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को लाठियां पड़ीं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार संविधान चौक पर इस समय धरना दे रहे हैं, उनकी मांग है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच सौ और हजार की नोट को चलन से किए जाने के फैसले के विरुद्ध कांग्रेस देश भर में सिलसिलेवार ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज उसी प्रदर्शन के अगले चरण के रुप में देश भर के आर बी आई दफ्तरों के समक्ष कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

नागपुर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार के नेतृत्व में संविधान चौक स्थित आर बी आई कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आर बी आई दफ्तर में प्रवेश करने की कोशिश की तो वहां तैनात पुलिस बल ने बिना किसी चेतावनी लाठी चार्ज करना शुरु किया, जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गयी और कुछ कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए।
धरने पर बैठे नेताओं ने तीव्र शब्दों में लाठी चार्ज की निंदा की है और दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन तक धरने पर बैठे रहने का इरादा व्यक्त किया है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges