
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन आज यानी 22 फरवरी को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं. इस बेहद खास मौके पर रवीना टंडन ने पति अनिल थड़ानी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. रवीना टंडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने अपने अभी तक के सफर के बारे में बताया है.
इन तस्वीरों में रवीना और उनके पति दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं और दोनों कपल की अच्छी बॉन्डिंग भी नजर आ रही है. शादी के जोड़े में रवीना ने लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और अनिल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. रवीना टंडन ने लिखा, ”15 साल के प्यार, हंसी, ईमानदारी पर मुझे भरोसा है. आपके लिए मेरा प्यार गुजरते दिनों के साथ बढ़ता ही जा रहा है.
..
रवीना के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछली बार वह मातृ में नजर आई थीं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं. रवीना टंडन दिलवाले, खिलाडियों के खिलाड़ी, जिद्दी, दुल्हे राजा, अखियों से गोली मारे, अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident #WarehouseFire #TyreWarehouse #news
Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में...
भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...
एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews
नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...
चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather




