Published On : Thu, Oct 21st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

जिले के रेट घाट ठेकेदारों को मिला डीलर परमिट

Advertisement

– तहसीलदारों की सिफारिश पर ठेकेदारों को अगले 3 माह में जमा किये गए रेत को बिक्री सह परिवहन करने की अनुमति जिला प्रशासन ने दी लेकिन इस आदेश का दुरूपयोग कर किया जाएगा नदी से अवैध उत्खनन


नागपुर – नागपुर जिले में सफेदपोश रेत माफियाओं के अपना एक रैकेट हैं जो खुद के जेब गर्म करने के लिए हमेशा नियमों को तोड़ मरोड़ रहा।क्योंकि इस पेशे में अधिकांश सत्ताधारी शामिल है इसलिए इनके सामने जिला प्रशासन मौन साधे तमाशा देख रहा। इस क्रम में अब तहसीलदारों की शह पर जिला प्रशासन सह जिला खनन विभाग ने रेत के ठेकेदारों को उनके द्वारा वैध/अवैध रूप से जमा किये गए रेत को बेचने के लिए अनुमति प्राप्त कर ली।सभी को 3-3 माह का अतिरिक्त समयावधि मिलने से सभी की दीपावली जोरदार होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीलर परमिट के नाम अवैध रेत उत्खनन की योजना सफेदपोश रेत माफिया के नेतृत्व में बनाई गई,इसके बाद जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग ने संयुक्त रूप से सभी संबंधित तहसीलदारों से डीलर परमिट के नाम रेत के ठेकेदारों द्वारा खेतों आदि में जमा किये गए रेत को बेचने के लिए प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया गया। जिसे तय रणनीति के तहत जिला खनन विभाग और जिला धिकारी कार्यालय ने 3-3 माह की मोहलत देकर मंजूरी प्रदान की।

जिला खनन विभाग के सूत्रों की माने तो रेत के ठेकेदारों के पास रेत का स्टॉक सीमित है,इसके लिए सप्ताह भर का समय काफी होता है। लेकिन 3 माह का समय देकर जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की सीधी अनुमति दे दी है। इस चक्कर में पटवारी से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक कइयों के जेब गर्म हो चुके है।

Advertisement

उधर रेत माफियाओं के कहना है कि जिलाधिकारी कार्यालय उक्त ग़ैरकृत में हमेशा ही सहयोग देता रहा,रही सही कसर सफेदपोश नेता जो अवैध रेत उत्खनन के भरोसे घर संचलन कर रहे,वे संभाल लेते है।

उक्त अवैध उत्खनन में LCB का भी बड़ा सहयोग मिल रहा,इनके ही मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर बेखौफ 24 घंटे प्रति गाड़ी 10 से 15 हज़ार रुपये देकर ओवरलोड/अवैध परिवहन कर रहे।जबकि नए IG ने सख्त खिलाफत की लेकिन LCB की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा।
उल्लेखनीय यह भी है कि अवैध रेत के परिवहन को कोराडी,कामठी,पारडी,कलमना, बेसा आदि शहरी थानों के भी संरक्षण प्राप्त है।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges