Published On : Sat, Oct 1st, 2016

आतंकवाद के खात्मे के लिए सेना दे पाकिस्तान को करारा जवाब : राष्ट्रीय जनसुराज्य पार्टी

Advertisement

Rashtriya Jansurajya Party

नागपुर: उरी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्यवाही की देश भर में प्रशंशा हो रही है। सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में हुए हमले के बाद भारतीय सेना के जाबाज सैनिको लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करके आतंकवादियो के ठिकाने को निशाना बनाया और कई आतंकवादियो को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को सेना द्वारा की गई इस कार्यवाही पर नागपुर जनसुराज्य पार्टी ने जश्न मनाया। वर्धमाननगर स्थित वैष्णो देवी चौक में एकत्रित होकर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जवानों के सम्मान में नारेबाजी की।

पार्टी के अनुसार भारत की जाबाज सेना के जवानों ने पाकिस्तान को इस कार्यवाही से करार तमाचा मारा है। आतंकवाद के खात्मे और देश के बेगुनाह लोगो और सैनिको की मौत का बदला लेने के लिए बड़े पैमाने पर इस तरह के सर्जिकल स्ट्राइक की कार्यवाही की जानी चाहिए। शनिवार को ही राष्ट्रीय जनसुराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश काकड़े का जन्मदिन भी था। इस उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाईया भी दी।

Gold Rate
Mar 17 2026 - Time 10.23Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,47,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement