Published On : Mon, Oct 15th, 2018

श्री उदासी दरबार खामला में रास गरबा का आयोजन

Advertisement

2 दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर मातारानी के जयकारे के साथ अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलित किया गया। खामला की सभी बहनों एवं माताओ और बच्चों ने बहुत उत्साहित होकर रास गरबा का आनंद लिया। हर उम्र के लोगों ने अपने हिसाब से स्वयं की आकर्षित वेशभूषा से सबको मोहित किया।

रास गरबा में एकताली, छिछोडा , डोडीयो, सनेडो की स्टेप्स देखकर आसपास के सभी क्षेत्र वासियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई व प्रशंसा की और महिला मंडल का हौसला बढ़ाया। इस गरबा महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों ने कठिन परिश्रम किया और इसे सफल बनाया। इस कार्यक्रम के आयोजक विनोद जेठानी रहे।

वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतियोगियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें राखी भावनानी, अंकिता चैनानी, ठाकुर , भूमि शर्मा, सिमरण वरयानी, दिपा वरयानी, दिव्या गाजरानी, सोनाली आहुजा, सुरभी जेठानी, दिव्या मोहनानी, व अन्य सभी को पुरस्कार वितरित किये गए।
कार्यक्रम में घनश्याम रामचंदानी, मनोज परसवानी, सनमुख आहुजा, दिलीप मंघनानी, राजु थदानी, गौरव लधानी व डॉ पुष्पा उदासी, आशीष थोसर, विनीता चेनानी, ज्ञानी दादी जेठानी, संगीता मंघनानी, पूजा शर्मा, मानसी जेठानी, मधु आहुजा, रानी आहुजा, मीना गाजरानी, रानी थदानी, मीना आहुजा, मंच संचालन निशा चावला ने किया। आभार प्रदर्शन संजय उदासी व राधा उदासी ने किया।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.