Published On : Sat, Apr 20th, 2019

झूठा प्यार, शादी का वादा और फिर धोखा: देखिये वीडियो में बलात्कार पीड़ित महिला की कहानी उसी के जुबानी

Advertisement

रियल एस्टेट कम्पनी के मैनेजर पर साथी लेडी एक्ज़िक्यूटिव ने लगाए बलात्कार के आरोप

नागपुर: मजबूर और डरी हुई लेडी सेल्स एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारियों की बदौलत इन्वेस्टरों को आकर्षित करने और लगातार महिला कर्मचारियों का शोषण किए जाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें शहर के ऐसे ही एक रिएलिटी कम्पनी की एक महिला एक्ज़िक्यूटिव ने कम्पनी के मैनेजर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसके खिलाफ बलात्कार और शोषण किए जाने की रपर्ट पुलिस थाने में लिखाई है.

इस मामले में पीड़ीता ने बताया कि मैनेजर लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है. आरोपी चंद्रकांत घोडेस्वार एक रियालिटी कंपनी में बतौर रॉयल मैनेजर के तौर पर कार्यरत है. उसके खिलाफ जरीपटका पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है. पीड़ित 34 वर्षीय महिला जरीपटका क्षेत्र निवासी है. वह उसी कंपनी में कार्यरत थी जहां आरोपी मैनेजर चंद्रकांत है. दाभा के हिलटॉप सोसायटी निवासी आरोपी चंद्रकांत बलिराम घोड़ेस्वार (36) ने पीड़िता को पहले प्यार के जाल में फांसा फिर शादी के वादों की आड़ में उसकी मजबूरियों का फायदा उठाते हुए 20 सितंबर 2018 से 25 फरवरी 2019 के दरम्यान विविध स्थानों पर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा. इन संबंधों के चलते पीड़िता ने चंद्रकांत पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया और बाद में मामला जरीपटका थाने पंहुचा.

Advertisement

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने मेरे अलावा काफी लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया है. बदनामी के डर से अब तक किसी भी लड़की ने आवाज नहीं उठाई. सचिदानंद रियालिटीज कंपनी में केवल चंद्रकांत ही ऐसा अकेला हैवान नहीं था बल्कि उसके अलावा भी अनेक वरिष्ठ कर्मचारियों ने कंपनी की महिला सेल्स एक्जुकेटिव को अपने हवस का शिकार बनाया है. कंपनी में यह गोरखधंदा काफी सालों से चलता आ रहा है. लेकिन मजबूरी और बदनामी के डर से आज तक किसी भी पीड़ित ने आगे आने की हिम्मत नहीं दिखाई है. यदि पुलिस ने सही तरीके से जांच की तो सारा स्कैन्डल उजागर हो सकता है. पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग पीड़ित महिला ने की है. फिलहाल जरीपटका पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है. आरोपी चंद्रकांत घोड़ेस्वार फरार बताया जा रहा है. चर्चा है कि पुलिस के डर से हाल ही में उसके थाईलैंड भागने की जानकारी सामने आ रही है. आरोपी चंद्रकांत घोडेस्वार और पीड़ित महिला यह सचिदानंद रियालिटीज कंपनी में कार्यरत है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.