Published On : Tue, Feb 17th, 2015

अमरावती : दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म

Advertisement

3 नराधम गिरफ्तार

17 Aropi
अमरावती। शहर में दो नन्हे भाई-बहन पर अत्याचार के मामले के तीन दिनों बाद और एक  लैंगिक शोषण का प्रकरण उजागर हुआ है. जिसमें दो सगी नाबालिग बहनों के साथ बीते 1 वर्ष से दुष्कर्म किया गया. घटना औरंगपुरा के तकिया क्षेत्र की है. मंगलवार को रिपोर्ट मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल तीनों दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें क्षेत्र का चक्कीवाला  अभिचंद नत्थुराम गुर (65, रामपुरी कैम्प), दूकानदार रुपेश मदन आलेकर (40, अंबागेट) तथा पडोसी रामविजय नामदेव डफर (45, औरंगपुरा) है.

बदनामी के डर से नहीं की शिकायत
औरंगपुरा के तकिया क्षेत्र में रहने वाली 15 और 13 वर्ष की दो बहनें क्षेत्र में स्थित मनपा की स्कूल में कक्षा  नौंवी व सातवीं में पढ़ती है. दोनों के माता-पिता मजदूर है. एक वर्ष पहले 15 वर्षीय यह नाबालिग गेहूं पिसाने क्षेत्र में अभिचंद गुर की चक्की पर गई थी. जहां  इस नराधम ने चक्की  के ही कमरे में डरा- धमकाकर इस नाबालिग पर दुष्कर्म किया. इसी तरह इस नाबालिग से चक्की के पडोस में रहने वाले रामविजय ने भी पत्नी घर पर ना रहने पर उससे दुष्कर्म किया. दूकान में सामान खरीदी करने गई इस नाबालिग से दूकानदार रुपेश ने भी दुष्कर्म किया. वह हमेशा उससे छेड़छाड़ व विनयभंग करते रहे. इन लोगों के अत्याचार से परेशान होकर उसने घर का सामान लाना तक छोड़ दिया. बदनामी के डर व आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से उसने किसी से शिकायत नहीं की. जिसके बाद उसकी छोटी बहन घरेलु सामान व चीजों के लिए चक्की व दूकान पर जाने लगी, इन नराधमों ने उसे भी नहीं छोड़ा. उस पर भी अत्याचार करने लगे.

शिक्षिका की पहल से भंड़ाफोड़          
1 वर्ष से पीड़ा झेल रही बड़ी बहन को जब पता चला कि छोटी बहन पर भी उक्त तीनों आरोपी अत्याचार कर रहे है, तो उसने अपनी स्कूल शिक्षिका को अपनी आप बीती बताई जिसे सुनकर शिक्षिका ने दिशा संस्था से मदद ली. दोनों बहनों के बयान लेने के बाद पूरा प्रकरण सामने आ गया. शिक्षिका उनकी मां से मिली, जिसके बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उन पर दुष्कर्म, विनयभंग व बाल लैंगिक अत्याचार कानून के तहत मामला दर्ज किया. जिन्हें मंगलवार की शाम कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टड़ी मांगी गई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.