नागपुर: शहर में एक महिला के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। गणेशपेठ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हर्षल रेवतकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 से आरोपी और पीड़िता के बीच पहचान थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
आरोप है कि आरोपी महिला को सेंट्रल एवेन्यू स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसे नशा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
बाद में आरोपी ने इन्हीं फोटो और वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि यदि महिला उसकी बात नहीं मानेगी तो वह ये सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिजनों को भेजकर उसे बदनाम करेगा।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी लगातार ईमेल और मैसेज के जरिए उसे परेशान करता रहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर अंततः महिला ने गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





