Published On : Mon, Jan 7th, 2019

अपनी फिल्म के नए लुक को छिपाते नज़र आए रणवीर सिंह

Advertisement

मुंबई: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म गली बॉय के टीजर वीडियो रिलीज़ होते ही हंगामा मच गया. एक बार फिर रणवीर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

रणवीर सिंह कुछ टाइम पहले ही गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर स्पॉट हुए. रणवीर ने अपना चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था. कैमरों और फैंस से अपने नए लुक को छिपाते हुए रणवीर जल्दी में वहां से निकल गए.

इसके बाद से फैंस रणवीर के इस नए लुक को लेकर अटकलें लगा रहे हैं की उनका ये नया लुक उनकी फिल्म गली बॉय के लिए ही है. जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस और मीडिया ने रणवीर को मुंबई में घेर लिया था.

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी गली बॉय 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने रैप भी सीखा है. रणवीर सिंह अपने कैरेक्टर पर पूरी मेहनत से काम करते हैं. ‘गली बॉय’ के लिए भी रणवीर सिंह ने ऐसा ही किया. वो अपने कैरेक्टर में महारत हासिल करने के लिए देसी रैपर्स से मिले, उनके अंदाज सीखे और रैप की बारीकियों को जाना.

Advertisement

View this post on Instagram

#ranveersingh snapped in a mask at #gaietygalaxy

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.