Published On : Wed, Dec 19th, 2018

अनिल कपूर को सरप्राइज देने पहुंचे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Advertisement

नई दिल्ली : बॉलीवुड के पावरहॉउस रणवीर सिंह अपने फैशनेबल अंदाज और एक्सीलेंट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्म इंडस्ट्री की कपूर फैमिली से रणवीर सिंह का करीबी रिश्ता है. अनिल कपूर की पत्नी रणवीर सिंह की बुआ हैं और रणवीर का अनिल से बहुत ही खास रिश्ता है. तभी तो अनिल को सरप्राइज देने के लिए रणवीर सिंह सोमवार को काम के बीच से टाइम निकालकर अचानक से अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे.

इस मुलाकात की तस्वीर अनिल कपूर ने अपनी इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है जिसमें डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि अनिल जब नेटफ्लिक्स की अपकमिंग ओरिजनल सीरीज ‘सिलेक्शन डे’ के बारे में इंटरव्यू दे रहे थे, तभी अपनी फिल्म के प्रमोशन से समय निकालकर रणवीर उनसे से मिलने जा पहुंचे. दोनों ने ‘सिलेक्शन डे’ पर चर्चा करने के साथ ही क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया.

यह सीरीज अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘सिलेक्शन डे’ पर आधारित है. यह दो भाइयों की कहानी है, जिनकी किस्मत में क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा बनना लिखा होता है. क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती सीरीज में महेश मांजरेकर, रत्ना पाठक शाह, राजेश तैलंग, शिव पंडित, करणवीर मल्होत्रा, अक्षय ओबेरॉय और पाखी गुप्ता भी हैं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सीरीज के युवा सितारों यश ढोल्ये और मोहम्मद समद से बात की. सीरीज 28 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.