Published On : Tue, Aug 7th, 2018

बहन के बर्थडे पर मेज पर चढ़कर नाचे रणवीर सिंह, स्पेशल गेस्ट थी दीपिका पादुकोण

Advertisement

रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका भवनानी से बेहद प्यार करते हैं. हाल ही में उनकी बड़ी दीदी का बर्थडे था. इसे शानदार बनाने में रणवीर ने कोई कसर नहीं छोड़ी. रणवीर की जिंदगी में उनकी दीदी का अहम रोल है. यहां तक कि रणवीर उन्हें लिटिल मॉम तक कहते हैं. उनका कहना कि अपनी बहन के लाडले होने के कारण ही वो इतना बिगड़ गए हैं. रणवीर सिंह हमेशा उर्जा से भरे हुए नज़र आते हैं इस मौके पर उन्होंने जमकर डांस किया.

हालांकि बहन का प्यार और गर्लफ्रेंड का साथ मिल जाए तो वैसे भी एक्साइटमेंट दोगुना हो ही जाता है. आप सही समझ रहे हैं. इस पार्टी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण भी मौजूद थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में होगी. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनो स्टार्स ड्रीम वेडिंग के लिए लेक कोमो को चुना है. जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने काफी सोच विचार कर कोमो लेक को वेडिंग के लिए फाइनल किया है.

Advertisement

पर फैंस को सबसे ज्‍यादा पसंद उनकी ये फोटो आ रही है जिसमें दोनों किस करते बताए जा रहे हैं. हालांकि इसमें दीपिका का चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा. पर वहां मौजूद लोगों के अनुसार, गाड़ी में बिठाने के बाद रणवीर सिंह ने उन्‍हें किस किया.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.