Published On : Thu, May 14th, 2015

मलकापुर : सिंचाई विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़

Advertisement

ransacked in Irrigation Department office  (2)
मलकापुर (बुलढाणा)। स्थानीय सिंचाई विभाग के कार्यालय में एड. हरीश रावल के नेतृत्व में स्थानीय महिला व युवकों ने कर्मचारियों ने तोड़फोड़ की. पिने के पानी के प्रश्न से यह तोड़फोड़ की गई. यह 13 मई की शाम 5:30 के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सिंचाई विभाग के आवासीय क्षेत्र में 25 परिवार रहते है. गत दो महीनों से यहा  की बोरिंग मशीन ख़राब होने से यहां के नागरिकों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. इस संदर्भ में उपविभागीय अभियंता को शिकायत करने के बाद भी उन्होंने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया. एक तरफ विभिन्न कामों के लिए लाखों रूपये के बिल अदा किये जाते है. लेकिन बोरवेल के प्रश्न पर अनदेखी करने पर महिलाओं ने एड. हरीश रावल की ओर दौड़ लगाईं.

ransacked in Irrigation Department office  (3)
एड. रावल और नगरसेवक सुनील बगाड़े, किशोर गनबास, कैलास वानखेडे तथा परेशान महिलाओं समेत उपविभागीय अभियंता बली के कार्यालय में पहुंचे देखते ही देखते उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी. उपविभागीय अभियंता बली के शिकायत पर एड. रावल और सहकारियों के खिलाफ सरकारी माल का नुकसान करने पर भादंवि की धारा 343, 332 के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

उपविभागीय अभियंता बली यहा नहीं रहते. वो खामगांव से कार्यालय में आते है. उन्होंने इस समस्या की ओर अनदेखी की, ऐसा आरोप घटनास्थल पर किया जा रहा था.
ransacked in Irrigation Department office  (4)
ransacked in Irrigation Department office  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.