Published On : Wed, Mar 31st, 2021

7 दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी रंजीत सफेलकर

Advertisement

नागपुर- शहर में चर्चित मनीष श्रीवास हत्याकांड का सूत्रदार गुंडे से नेता बना रंजीत सफेलकर मंगलवार की रात पुलिस के हाथ लगा. सफेलकर नागपुर में ही छुपा हुआ था. क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. आज बुधवार 31 मार्च को आरोपी सफेलकर को कोर्ट में पेश किया गया. जहां उसे 7 दिन की रिमांड मिली है.

याद रहे कि 6 सितंबर 2016 को तहसील पुलिस स्टेशन के तहत लाल इमली मार्ग पर आर्किटेक्ट एकनाथ निमगड़े की गोलीयों से भूनकर हत्या की गई थी. जांच में पता चला है कि इसका मुख्य सूत्रदार रंजीत सफेलकर ही था.

मनीष श्रीवास मामले में पिछले दिनों में सफेलकर के कई अपराधी साथियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.