Published On : Mon, Aug 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

‘ रानी सती दादी की जय’ से गूंजा रानी सती मंदिर

Advertisement

भजन सुन भक्त लगे झूमने

नागपुर: श्री रानी सती चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भादो अमावस के उपलक्ष्य में भादव मावस के दो दिवसीय उत्सव का आयोजन श्री रानी सती दादी मंदिर सतीधाम, नंदनवन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजनों की झड़ी ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दादी भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर रानी सती दादी जी के जयघोष से गूंज उठा।

उत्सव के पहले दिन दादी जी का चुनरी उत्सव मनाया गया। जिसमें भक्त परिवारों ने माताजी को चुनरी अर्पित की। पश्चात श्री दादीजी के भजनों की प्रस्तुति पंकज उपाध्याय ने की। भादो अमावस के दिन सुबह से जात व पूजा, मंगल पाठ, चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया व शाम के सत्र में भजनगंगा प्रस्तुत की गई। जयपुर के भजन गायक महेंद्र स्वामी ने ‘लाया थारी चुनड़ी मां ‘,’ सज धज कर बैठी मैय्या जी’, ‘मंदिर सज गया प्यारा प्यारा, दादी तुमको आना है ‘ जैसे सुंदर भजनों को प्रस्तुत किया। पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

सफलतार्थ रमा खेमका, अरुण खेमका, गोपाल पचेरीवाला, विनोद पोद्दार,अभिजीत गोयनका, राजेश खेतान, पवन जाजोदिया, विनोद जाजोदिया, राजकुमार अग्रवाल, राकेश गोयनका, सुनील चमड़िया प्रयासरत थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.