Published On : Wed, Sep 20th, 2017

रानी लक्ष्मीबाई दुर्गा उत्त्सव मंडल में विभिन्न आयोजन

Advertisement


नागपुर: रानी लक्ष्मीबाई दुर्गा उत्त्सव मंडल, लक्ष्मीनगर की और से इस वर्ष भी नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न अनूठे सामाजिक- धार्मिक आयोजन किए जा रहे है. लक्ष्मी नगर स्थित वॉलीबॉल मैदान पर नागपुर मेट्रो की स्वयंचालित और वातानुकूलित प्रतिकृति बनाई गई है. यहाँ थ्रीडी प्रवेश द्वार, कोलकाता के कलाकारों द्वारा निर्मित २२ फुट ऊँची नयनाभिराम दुर्गादेवी की मूर्ति और दुर्लभ शिल्पकला इस वर्ष विशेष आकर्षण होंगे.

यह जानकारी मंडल के संस्थापक अध्यक्ष प्रसन्न मोहिले ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया की २१ सितंबर को शाम ६.३० बजे घटस्थापना से महोत्सव की शुरुआत होगी. इसके बाद क्रांतिकारी भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव की जीवनी पर आधारित चुनिंदा और दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा.

इसी दिन शाम ७ बजे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का योगदान विशद करने वाली फिल्म प्रदर्शित की जाएगी. २३ सितंबर को शाम ७ बजे “नृत्य स्वरूप – संत ज्ञानेश्वर”, २४ सितंबर को शाम ७ बजे “लाइव कंसर्ट सावनी अनप्लगड “ २५ तारीख को शाम ७ बजे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय रामन का साक्षात्कार, २६ को शाम ७ बजे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, २७ सितंबर को शाम ७ बजे ‘प्रतापसूर्य बाजीराव’ कथा- कथन, २८ तारीख को सुबह ९ बजे नवचंडी यज्ञ, दोपहर ३ बजे महाप्रसाद और शाम ७ बजे अनूप जलोटा के भजनों का कार्यक्रम तथा महागरबा का आयोजन किया गया है. ३० सितंबर को शाम ७ बजे दशहरा मिलन और १ अक्टूबर को शाम ७ बजे विसर्जन किया जाएगा. इस अवसर पर वैभव गांजापुरे, समृद्धि पुणतांबेकर, आनंद काजिलकर, शशांक चौबे, अमोल जोशी, वैभव पुणतांबेकर और अमोल अन्वीकर उपस्थित थे.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges