Published On : Wed, Sep 12th, 2018

हनी सिंह फिर ला रहे धमाकेदार सॉन्ग, Loveratri में आयुष का दिखेगा डांस का जलवा… देखें टीजर

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवरात्री’ के अगले गाने का टीजर रिलीज किया जा चुका है. ‘रंगतारी’ नाम का गाना बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है. अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अगले दो दिनों में गाना रिलीज होने की घोषणा की है. “रंगतारी” आयुष शर्मा का पहला सोलो गीत होगा जिसे यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची और शब्बीर अहमद ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है. निर्माताओं ने हाल ही में गाने का टीज़र रिलीज किया है जो धमाकेदार बीट के साथ त्योहार के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट गाना है और गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को रिलीज करने के लिए तैयार है.

लवरात्री से पहले गीत ‘चोगाड़ा’ के बाद ‘आंख लड़ जावे’ और ‘तेरा हुआ’ जैसे चार्टबस्टर गाने रिलीज हो चुके है जिसके बाद अब फ़िल्म के आगामी गीत ‘रंगतारी’ के प्रति हर किसी का उत्साह बढ़ गया है. गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित “लवरात्री” की कहानी आयुष शर्मा और वरिना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी.

“लवरात्री” में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसलिए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था. आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है.

“लवरात्री” नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है. यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स का अगला वेंचर है. सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.