Published On : Fri, Apr 3rd, 2015

गड़चिरोली : रिश्वत लेते वनपरिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

Advertisement


7000 की मांगी थी रिश्वत

Datta Bhargavey
गड़चिरोली। गड़चिरोली के एसीबी ने जिले के दुर्गम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वनपरीक्षेत्र अधिकारी दत्ता मुकुंदराव भार्गवे (43) को सात हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा. यह कार्रवाई 2 अप्रैल की सुबह की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भार्गवे सिरोंचा तालुका के आसरअल्ली वनपरीक्षेत्र में कार्यरत है. एक वन अपराध में पकडे गए व्यक्ति की दुपहिया वनविभाग ने जब्त की थी. यह मोटरसायकल 100 रु. के स्टैम्प पेपर पर एक हजार रूपये की रसीद देकर छुड़ाना थी. लेकिन दत्ता भार्गवे ने उस व्यक्ति से 9000 हजार की रिश्वत मांगी. जिसकी शिकायत फरयादी ने एसीबी के अधिकारीयों से कर दी.

शिकायत के आधार पर आसरअल्ली एसीबी ने जाल बिछाया और दत्ता भार्गवे को 7000 रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा. आसरअल्ली पुलिस थाने में दत्ता भार्गवे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के बाद वनपरीक्षेत्र अधिकारी दत्ता भार्गवे के नागपुर के भाड़े के घर की और आसरअल्ली के शासकीय निवासस्थान की भी तलाशी ली गई. इस कार्रवाई में एसीबी के राज्य महासंचालक प्रवीण दीक्षित ने गडचिरोली एसीबी टीम की तारीफ की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.