Published On : Wed, Jul 25th, 2018

टॉप 2 में शामिल संजू- ताबड़तोड़ कलेक्शन के बाद यहां जानें प्रॉफिट

Advertisement

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 335 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन बता दें, इसके साथ ही यह फिल्म 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

राजकुमार हिरानी की संजू ने आलिया भट्ट की राज़ी को पीछे कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। जबकि पहले नंबर पर है लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी, जिसने 350 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट कमाई है। इसका सीधा कारण कम बजट का होना भी है।

वहीं, 80 करोड़ के बजट पर बनी संजू ने 335 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने लगभग 316 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। मल्टीप्लेक्स ही नहीं, सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह इस साल की सातवीं 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं, पद्मावत के बाद दूसरी 300 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।

सोनू के टीटू की स्वीटी
लव रंजन की यह रोमांटिक कॉमेडी 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। 24 करोड़ की इस फिल्म ने 109 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 352.95% मुनाफा कमाया है।

Advertisement

संजू
रणबीर कपूर की संजू ने सभी फिल्मों को पार करते हुए टॉप 2 में एंट्री ले ली है। 80 करोड़ की इस फिल्म ने अब तक 316 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है।

राज़ी
वहीं, राजी सीधे तीसरे नंबर पर आ चुकी है। 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग 310 प्रतिशत मुनाफा लिया है।

बागी 2
वहीं, टाईगर श्राफ की बागी 2 ने 175% प्रॉफिट कमाया है। 60 करोड़ की इस फिल्म ने 165 करोड़ की शानदार कमाई की है।

हिचकी
20 करोड़ के बजट पर बनी रानी मुखर्जी की हिचकी ने 46 करोड़ की कमाई कर ली है। लिहाजा, फिल्म ने 130.85% मुनाफा कमा लिया है।

वीरे दी वेडिंग
करीना कपूर, सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म ने 80.23 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का बजट 35 करोड़ था। लिहाजा, फिल्म ने129.22% प्रॉफिट कमाया है।

परमाणु
जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने 117.86% प्रॉफिट कमाया है। 30 करोड़ की इस फिल्म ने 65 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.