Published On : Sat, Nov 19th, 2016

रामटेक के खेत में मृत चीता मिला, पोस्टमार्टम जारी

Advertisement

dead-leopard-2
नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक तहसील के बोरी ग्राम पंचायत अंतर्गत खंडाला गांव के एक कृषक के खेत में आज सुबह-सुबह मृत चीता पाये जाने से गांव और उसके इर्द-गिर्द खबर आग की तरह फैल गयी। गांव वालों ने उक्त जानकारी सम्बंधित पुलिस और वन विभाग को दी।

खंडाला गांव के जागरूक नागरिकों के अनुसार उक्त खेत में सुबह 6-7 बजे करीब मृत चीता दिखा। फिर गांववालों ने स्थानीय पुलिस थाना और वन विभाग के कार्यालय को जानकारी दी। इस मृत चीते को देखने के लिए काफी भीड़ जमा होते जा रही है, और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। दोपहर 1 बजे मृत चीते का मुआयना लेने तत्काल पुलिस और वन विभाग के कर्मी पहुंचे, समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के कर्मी मृत चीते का पोस्टमार्टम कर रहे थे।

dead-leopard-1
उपस्थित गांव वालों के अनुसार इस गांव के किसान अधिकांशतः तुअर दाल और गन्ना, विभिन्न सब्जियों की खेती प्रमुखता से की जाती है। इन फसलों को जंगली सूअर काफी तहस-नहस कर देते थे, इस गांव वालों में जंगली सूअर का आतंक देखते ही बनता था।कई सक्षम खेत वाले तार की बेरिकेटिंग कर रात में उसमें जंगली सूअर से बचाव के लिए करेंट छोड़ देते है।लेकिन जिस खेत में मृत चीता मिला वहां ऐसा कुछ नहीं था। अब पोस्टमार्टम के बाद ही चीते के मृत का कारण का खुलासा होंगा। उपस्थित किसानों के हिसाब से यह मृत चीता संभवतः पेंच या नागजीरा के वन से चीता आया होंगा। जिस खेत में मृत चीता पाया गया, इस खेत से लगकर घनी बस्तिया है, अगर जिन्दा चीता यहाँ तक सुरक्षित पहुँच गया होता तो गांव में अनहोनी घटना घटने की संभावना बढ़ जाती।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.