Published On : Mon, Jul 17th, 2017

रामटेक में एतिहासिक चातुर्मास कलश स्थापना समारोह संपन्न

Advertisement

Acharyashi Vidyasagarrao Maharaj
नागपुर: रविवार को राष्ट्रसंत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज व संघस्थ 37 मुनि के चातुर्मास कलश स्थापना 25 हजार से अधिक जैन व जैनेत्तर अनुयायियों की उपस्थिति में की गई। यह दिन जरूर रामटेक के धार्मिक इतिहास में स्वर्णक्षरों से लिखा जाएगा। जैन मुनि दिगंबर मुद्रा एवं कठोर तप के लिए जाने जाते हैं। दिनभर गतिमान विविध कार्यक्रमों में जैन व जैनेत्तर अनुयायियों ने संघ की दैनिक क्रियाओं को देखा और अपने आप को धन्य समझा।

अपने प्रथम उदबोधन में आचार्यश्री ने कहा कि, मंदिर बहुत हैं, लेकिन संस्कार देने के लिए प्रतिभास्थली खोलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, नागपुर जैन समाज ने रामटेक में प्रतिभास्थली खोलने का आर्शीवाद मांगा था। मेरी भी यही इच्छा थी। वर्तमान में 250 बहनें ब्रह्मचर्य व्रत लेकर प्रतिभास्थली में शिक्षा को मूर्त रूप दे रही हैं। ये बहनें छात्राओं को अन्य सांसारिक शिक्षा के साथ संस्प्रतिभास्थली की बहनें दे रही है, यह ज्यादा खुशी की बात है। प्रवचन के प्रारंभ में आचार्यश्री ने कहा कि, दूर पंडाल के बाहर खड़े लोगों को मेरा बार बार आर्शीवाद है, बैठे हुओं को भी मेरा आर्शीवाद है।

प्रवचन के पूर्व दानदाताओं का चयन किया गया। प्रथम दानदाता का सौभाग्य राजस्थान से पधारे उद्योगपति अशोक पाटनी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महेंद्र जैन रूपाली द्वारा विशेष रूप से मोर पंख से निर्मित 50 वें संयम स्वर्ण महोत्सव का प्रतीक चिन्ह अशोक पाटनी को भेंट किया गया। दानदाताओं ने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर से कलशों की शोभा यात्रा निकाली गई व प्रतिभास्थली की बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महेंद्र जैन रूपाली द्वारा विशेष रूप से मंच सज्जा की गई, जिसकी छटा निराली रही।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रमुख दानदाताओं में अशोक पाटनी, काला परिवार मुंबई, प्रमोद जैन गुडलक, दिनेश अर्पित जोगानी, संतोष ठेकेदार, सुनतानगंज परिवार, मिल्टन परिवार, डा. सुभाष मुंबई, नवीन जैन दिल्ली आदि को मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंच संचालन श्री दिगंबर परवार जैन मंदिर ट्रस्ट के मंत्री सत्येंद्र जैन, एड. अजीत जैन भोपाल व अजय अहिंस, प्रकाश बैसाखिया, जिनेंद्र जैन लालाजी, राजेंद्र जैन, महेंद्र जैन, दिलीप भारिल ने किया। ज्ञानोदय सेवा संघ ने भोजन व्यवस्था तथा जैन वीर सेवा मंडल ने यातायात व्यवस्था संभाली। यह जानकारी प्रचार समिति के महेंद्र जैन रूपाली, राजू जैन वर्धावाले तथा अतुल मोदी ने दी।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges