Published On : Mon, Mar 26th, 2018

उत्तर नागपुर की शोभायात्रा – सफाई का संदेश देते हुए निकला रामरथ

Advertisement

नागपुर| प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३१० वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से सफाई का संदेश देते हुए बडी धूम धाम से राम रथ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| शोभायात्रा का आयोजन श्री शिव मंदिर ट्रस्ट व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया|

शोभायात्रा की शुरूवात में राम-जानकी दरबार व अष्ठधातु की ढेड़ फूट ऊंची प्रतिमाओं का पूजन उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद माने, महाराष्ट् के पूर्व जलसंसाधन मंत्री डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, प्रसिद्ध बालरोग तज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, नगरसेवक संदीप सहारे, , एड. भास्कर धमगाये, बलराम प्रसाद, जुगलकिशोर शाहू, डॉ. प्रवीण डबली ने किया| यह शोभायात्रा निकलने का १६वां वर्ष है|

शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री शिवमंदिर सदस्य विरेन्द्र झा व डॉ प्रवीण डबली ने बताया शोभायात्रा में कलश धारी कन्याएं व महिलाएं, छोटी-छोटी बच्चियां गरबा करती रथ के आगे चल रही थी| शोभायात्रा में इस वर्ष रामरथ के समक्ष महिलाओं द्वारा स्वच्छता व सफाई का संदेश दे रही थी जिससे यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा| फूलो से सजे रथ पर सवार रामजी की नयनरम्य सवारी जय श्रीराम के जयघोष के साथ मार्ग में चल रही थी| कई संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की|

Gold Rate
29 April 2025
Gold 24 KT 96,200/-
Gold 22 KT 89,500/-
Silver / Kg 97,200/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों ने अपनी झांकिया शामिल की गयी जीसमे राम-लक्ष्मण की सजीव झांकी, राम सीता व हनुमान जी की झांकी को जीवंत रूप में दर्शाया गया| विभिन्न संस्थाओं ने मार्गांे पर आकर्षक स्वागत द्वारा लगाये हैं| महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया था| नागमंदिर द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की व्यवस्था की गयीै| नवयुवक मंडल द्वारा भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था मार्ग में की गयी हैं | साथ ही मोतीबाग में गणपति सेना मंडल द्वारा भी चना प्रसाद के रूप में बाटा गया| मार्ग में अनेक स्थानों पर आईस्क्रीम, चाय, कॉफी गयी| शोभायात्रा की समाप्ती पर शिव मंदिर ट्रस्ट व गणगौर रेस्टारेंट इंदोर चौक की ओर से २०० लिटर छांछ का वितरण किया गया| पूरे मार्ग को तोरण से सजाया गया |

इस अवसर पर अथितियों ने सभी को रामनवमी की बधाई देते हुए मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की| साथ ही इस तरह के आयोजन के सफलतार्थ सभी को संगठित होकर किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की| सफाई संदेश देते हुए रेल कर्मचारी गण के परिवारों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने हेतु किये गये प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि धार्मिकता के साथ में सामाजिकता का संदेश वर्तमान जरूरत है| सफाई से ही हम कई बिमारियों को दूर रख सकते है| मन की बुराईयों पर अच्छाई की विजय बताया| शोभायात्रा के अध्यक्ष नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ. विलासजी डांगरे ने कहा कि वे गत १६ वर्षो से इस आयोजन के साक्षी रहे है| हर वर्ष लोगों का उत्साह देखते ही बनता है| उत्तर नागपुर में इस तरह के सर्वधर्म समभाव के आयोजन से वे काफी प्रभावीत हुए है| मंदिर में युवा टीम का कार्य भी सराहनीय है|

डॉ उदय बोधनकर, अनेकर, संदीप सहारे ने भी सभी को बधाई दी| शोभायात्रा का संचालन प्रवीण डबली ने किया| गत १६वर्षों से शोभायात्रा को मिली सफ़लता के फ़लस्वरुप इस वर्ष विभिन्न संस्थाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया|

इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु श्री शिव मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सहित युवा कार्यकर्ता विजय,प्रदीप,संदीप,श्रवण,शंकर,राकेश,अक्षय,निपुल,अर्श,गणेश, आशीष,अमन,राहुल, विरेन्द्र झा, डॉ प्रवीण डबली, पी.सत्याराव, प. कृष्णमुरली पांडे, एड. राजेश सहगल, भुवनलाल यादव, पं. राजेश द्विवेदी, अरविंदसिंग तोमर, पी. विजयकुमार, प्रकाशराव (गुन्डु), अशोक पटनायक, बलराम प्रसाद, गुरूवचनसिंग दीपांकर पाल, पी. हरिदास, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, उमेश चौकसे, शरद शर्मा, रिषभ शर्मा, एस. ग्रोवर, अभिजीत, तोलानी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयास किया|

राम-जानकी विवाह २६ मार्च को

नवरात्र के अंतिम दिन २६ मार्च को प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा तत्पश्‍चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा| शनिवार ३१ मार्च को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा व महाप्रसाद होगा|

Advertisement
Advertisement