नागपुर| प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३१० वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से सफाई का संदेश देते हुए बडी धूम धाम से राम रथ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| शोभायात्रा का आयोजन श्री शिव मंदिर ट्रस्ट व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया|
शोभायात्रा की शुरूवात में राम-जानकी दरबार व अष्ठधातु की ढेड़ फूट ऊंची प्रतिमाओं का पूजन उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद माने, महाराष्ट् के पूर्व जलसंसाधन मंत्री डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, प्रसिद्ध बालरोग तज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, नगरसेवक संदीप सहारे, , एड. भास्कर धमगाये, बलराम प्रसाद, जुगलकिशोर शाहू, डॉ. प्रवीण डबली ने किया| यह शोभायात्रा निकलने का १६वां वर्ष है|




इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु श्री शिव मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सहित युवा कार्यकर्ता विजय,प्रदीप,संदीप,श्रवण,शंकर,राकेश,अक्षय,निपुल,अर्श,गणेश, आशीष,अमन,राहुल, विरेन्द्र झा, डॉ प्रवीण डबली, पी.सत्याराव, प. कृष्णमुरली पांडे, एड. राजेश सहगल, भुवनलाल यादव, पं. राजेश द्विवेदी, अरविंदसिंग तोमर, पी. विजयकुमार, प्रकाशराव (गुन्डु), अशोक पटनायक, बलराम प्रसाद, गुरूवचनसिंग दीपांकर पाल, पी. हरिदास, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, उमेश चौकसे, शरद शर्मा, रिषभ शर्मा, एस. ग्रोवर, अभिजीत, तोलानी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयास किया|
राम-जानकी विवाह २६ मार्च को
नवरात्र के अंतिम दिन २६ मार्च को प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा| शनिवार ३१ मार्च को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा व महाप्रसाद होगा|
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




