Published On : Tue, Jul 25th, 2017

देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

Advertisement

रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। संसद के सेंट्रल हॉल में कोविंद को चीफ जस्टिस खेहर ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन किया जाता रहा है, मैं भी इसका पालन करता रहूंगा। उन्होंने कहा मैं डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब दा के कदमों पर चलने जा रहा हूं।

इस दौरान रामनाथ कोविंद ने आजादी की लड़ाई का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी को भी याद किया

मुखर्जी और कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद बग्घी की जगह कार से पहुंचे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, स्पीकर सुमित्रा महाजन और चीफ जस्टिस खेहर भी काफिले का हिस्सा रहे।।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामनाथ कोविंद ने प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इससे पहले, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद राजघाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.