Published On : Tue, Sep 12th, 2017

बाबा को अपनाने से पहले जनता बरतें समझदारी – बाबा रामदेव

Advertisement

दिग्विजय सिंग मुझ पर आरोप लगाने के लायक नहीं 

नागपुर – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने भी ढोंगी बाबाओं और संतों पर निशाना साधा है।  पतंजलि के एक कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर पहुँचे बाबा रामदेव ने कहाँ की समाज में ऐसे कई बाबा है लेकिन जनता को श्रद्धा और अंधभक्ति से अपने गुरु को नहीं चुनना चाहिए। लोगों को समझदारी बरतनी चाहिए। त्याग की मूर्ति,योग और कर्म से संत बना जाता है। आडंबर,चमत्कार ,पाखंड और अन्धविश्वास फ़ैलाने वालों को धर्मगुरु नहीं मानना चाहिए।

अखाडा परिषद द्वारा जाली बाबाओ की लिस्ट जारी किये जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंग ने बाबा रामदेव को भी संत समाज के बर्खास्त करने की माँग की थी। सिंग ने इस बयान पर रामदेव ने कहाँ दिग्विजय सिंग का राजनीतिक और सामाजिक आधार नहीं है और न ही वह मुझ पर आरोप लगाने के लायक है। मै देश के लिए काम करता हूँ ऐसे लोगों को महत्व नहीं देता। अखाडा परिषद ने 14 ढ़ोंगी बाबाओं की लिस्ट जारी की थी जिसमे बाबा राम रहीम भी शामिल है।

मै सरकारी नहीं असरकारी बाबा 

Advertisement

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का व्यापार बीजेपी की सत्ता आने के बाद काफ़ी बढ़ा है। ऐसा आरोप लगता है की बाबा के कारोबार को बढ़ाने में बीजेपी उनकी मदत भी करती है। इस बात का जवाब देते हुए बाबा ने माना की बीजेपी की सरकारों ने उन्हें मदत की है लेकिन यह मदत स्वदेशी को बढ़ाने के लिए की गयी। पतंजलि कई वर्षो से काम कर रही थी कांग्रेस शाषनकाल के दौरान भी कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। स्वदेश की वस्तुओं का इस्तेमाल कर जनता को पूरी तरह स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराने का काम पतंजलि द्वारा किया जा रहा है। उनके उत्पाद सस्ते होने के साथ ही बेहतर है इसलिए जनता  पसंद करती है। फ़िलहाल कंपनी का 10 हजार करोड़ का टर्नओवर पतंजलि का है। बाबा ने साफ किया कि वह सरकारी नहीं बल्कि असरकारी बाबा है।

अगले महीने की शुरुवात से मिहान फैक्ट्री से शुरू हो जायेगा उत्पादन 

शहर के इंड्रस्टियल इलाके मिहान में सबसे कम दर में जमीन पाने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा अब तक उत्पादन शुरू नहीं होने पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है। इस पर बाबा ने कहाँ कि अगले महीने से शुरुवात से मिहान में उत्पादन का काम शुरू हो जायेगा। मिहान में पतंजलि द्वारा ही संतरे का प्रोसैसिंग यूनिट भी तैयार हो रहा है जिसमे अगले वर्ष से प्रक्रिया शुरू हो जाने की जानकारी रामदेव ने दी। रामदेव मंगलवार को पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटरों की आयोजित बैठक में भाग लेने नागपुर पहुँचे थे दौरान उन्होंने मिहान में शुरू फैक्ट्री के काम का अवलोकन भी किया। बाबा ने मिहान में काम में देरी की बार भी स्वीकार की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.