Published On : Sun, Apr 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: श्री राम नवमी पर निकली शोभायात्रा , जयकारों से गूंजा शहर

Advertisement

राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह , शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा

गोंदिया।भगवान राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के अवसर पर राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। माथे पर तिलक , भगवा रंग का कुर्ता और पगड़ी , भव्य पैमाने पर भगवी पताकाएं ओर हाथों में बड़े-बड़े भगवा ध्वज लहराते हुए जब शहर में शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर श्रीराम के जयघोष से गूंजने लगा। मौका था रामनवमी पर्व के उपलक्ष में श्री राम जन्मोत्सव समिति गोंदिया द्वारा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रामनगर क्षेत्र स्थित राम मंदिर से प्रभु श्री राम की आरती पूजन करने के उपरांत शोभायात्रा रविवार 10 अप्रैल शाम 4 बजे आरंभ हुई।
प्रमुख मार्गों पर रामचरित्र मानस की चौपाइयां और प्रमुख चौराहों पर जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

इस भव्य शोभायात्रा में हजारों राम भक्त महिला, पुरुष ,युवक ,युवतियां शामिल हुए जबकि सभी चौराहों , सार्वजनिक स्थलों के शोभायात्रा मार्ग पर डीजे की सु मधुर धुनों और गाजों बाजों के बीच राम भक्तों ने जबरदस्त जोश में कदमताल करते समां बांधा।

Advertisement

आकर्षक तौर पर फूलों से सजा रथ और राम दरबार पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धालुओं ने प्रभु राम , देवी सीता और लक्ष्मण का आशीर्वाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा में इस बार सम्मिलित देवी देवताओं की 15 से अधिक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही है।
हजारों की संख्या में राम भक्तों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया है और पूरा शहर राममय हो गया है तथा राम नाम की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है।

शोभायात्रा हर वर्ष की तरह शहर के निर्धारित मार्गो से भ्रमण करेगी , इस बीच जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अल्पाहार , शरबत, शीतल पेय जल , मैंगो शेक , आइसक्रीम , मिठाई आदि का वितरण किया जा रहा है।

विशेष उल्लेखनीय है कि प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर आज रामनवमी के दिन राम भक्तों के घरों के बाहर सांझ ढलते ही दियों ( दीपक) की रोशनी जगमग हो उठी है यह अलौकिक नज़ारा दीपावली जैसे माहौल सा दिखाई पड़ता है।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges