Published On : Sun, Aug 18th, 2019

पोलिस स्टेशन कन्हान में ब्रह्माकुमारी द्वारा रक्षाबंधन मनाया गया

Advertisement

रक्षाबंधन पवित्रता व स्नेह के दो धागे है कविता दिदी

कन्हान : -प्रजापिता ब्रहामाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा कन्हान के द्वारा शुक्रवार दि.16./08/2019 को पोलिस स्टेशन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कन्हान के पोलिस निरीक्षक चंन्द्रकात काळे की अध्यक्षता में आयोजित किया इस कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका कविता दिदि ने सभी पोलिस भाईयों को रक्षाबंधन का पवित्र धागा बांधकर यह त्यौहार हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कविता बहन ने कहा की मनुष्य को चरित्रवान एवं मुल्यवान होना चाहिए रक्षाबंधन यह पर्व केवल एक धागा बांधकर भाई अपने बहन की रक्षा करे इतना ही नहीं बल्कि रक्षाबंधन पवित्रता एवं स्नेह के दो धागे है।

Advertisement

यदि समाज में हर व्यक्ति अपनी सगी बहन के अतिरिक्त अन्य लडकियों को भी बहन के नजरिये से देखे उनकी रक्षा के लिए सामने आये तो उससे बड़ा उपहार इस त्यौहार के लिए कोई नहीं होगा और भाई को अपनी रक्षा बुराई से खुद करनी होगी तभी श्रेष्ट समाज बना सकेंगे इस अवसर पर कन्हान पोलिस स्टेशन के पोलिस सहायक निरिक्षक प्रमोद पवार, पाली सह अनेक पोलिस बिभाग के सिपाई तथा कन्हान केन्द्र से विद्यालय के योगेन्द्र वाघमारे, सौरभ डोणेकर, सुनीताताई कुम्भालकर, कल्पनाताई ठाकुर उपस्थित थे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.