Published On : Mon, Aug 7th, 2017

रक्षाबंधन 2017: केवल भाईयों को ही नहीं भाभियों को भी बांधिए राखी क्योंकि…

Advertisement

रक्षाबंधन केवल धागों का त्योहार नहीं बल्कि ये पर्व है वचन का और प्यार का, एक धागे के सहारे रिश्तों की गरिमा का वचन, जो कोई भी किसी को दे सकता है। आमतौर पर राखी के दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि राखी केवल भाईयों को ही बांध सकते हैं।

राखी के त्योहार को पूरे भारत में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है, आपको जानकर हैरत होगी, राजस्थान में राखी भाईयों को ही नहीं बल्कि भाभियों को भी बांधा जाती है, जिसे ‘चूड़ा राखी’ या ‘लूूंबा राखी’ कहते हैं।

प्रेम के एक नए रिश्ते का अंकुर

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस धागे के जरिए नंदे अपने और भाभी के बीच में प्रेम के एक नए रिश्ते का अंकुर बोती हैं, जिसमें केवल स्नेह ही स्नेह होता है। भाई की पत्नी भाभी कहलाती है और वो अपने पति की अर्धांगिनी होती है इसलिए अगर बहन अपने भाई से रक्षा की वचन लेती है तो उस वचन में आधा हिस्सा भाभी को भी निभाना चाहिए इसलिए राजस्थान में ‘चूड़ा राखी’ या ‘लूंबा राखी’ का महत्व है।

‘कान्हा जी’ या ‘राम जी’

Advertisement

वैसे परंपराओं के इस भारत देश में कई जगह पंडित लोग भक्तों को रक्षा-सूत्र बांधते हैं तो कई लोग ‘कान्हा जी’ या ‘राम जी’ को राखी बांधते हैं। यही नहीं महाराष्ट्र राज्य में यह त्योहार नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन मराठी लोग नदी या समुद्र के तट पर जाकर अपने जनेऊ बदलते हैं और समुद्र की पूजा करते हैं।

भोजली या भुजरियां

तो वहीं भारत के कई राज्यों में इस दिन बहनों की ओर से भाई के कान के ऊपर भोजली या भुजरियां लगाने की परंपरा है, जो कि भाईयों के लंबी उम्र के लिए किया जाता है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges