Published On : Fri, Dec 22nd, 2017

लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्‍यसभा 27 दिसंबर तक के लिए स्‍थगित

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों और 2जी मामले में सभी नेताओं को क्लीन चिट मिलने के मुद्दे पर आज संसद में एक बार फिर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 27 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा में भी कांग्रेसी सांसदों ने हंगामा किया।

हालांकि सरकार ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है, सरकार की ओर से तमाम मंत्रियों और प्रवक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी हाल में इस मुद्दे पर बैकफुट पर न दिखें।

वहीं एकबार में तीन तलाक देने पर रोक लगाने संबंधी बिल लोकसभा में शुक्रवार को पेश किया जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि विधेयक को लोकसभा के एजेंडा में शामिल कर लिया गया है। इसे केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी।

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कांग्रेस जहां प्रधानमंत्री मोदी से मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों पर माफी की मांग पर अड़ी है, वहीं 2जी के मुद्दे पर भी वह भाजपा को बख्‍शने के मूड़ में नहीं है। इसकी बानगी उस समय भी दिखी जब सीबीआई कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उछाले जाने पर निशाना साध दिया।

कांग्रेस नेताओं की पूरी फौज इस फैसले के आते ही भाजपा पर हमलावर हो गई। पूर्व दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि इस घोटाले की जड़ में कुछ नहीं है यह केवल कांग्रेस और यूपीए सरकार को बदनाम करने की साजिश थी, सिब्बल ने इसके लिए पूर्व कैग विनोद राय से भी माफी मांगने की मांग भी की।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement