Published On : Wed, Aug 29th, 2018

धारावाहिक ‘कौन है’ में मधुरा नाइक के साथ नजर आएंगे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर

Advertisement

कलर्स के खौफनाक धारावाहिक ‘कौन है?’ की अलौकिक घटनाओं ने दर्शकों का कौतूहल जगा दया है. भूतों, बुरी आत्‍माओं और काले जादू वाली असामान्‍य और खौफनाक घटनाओं का चित्रण, यही सब इस कॉन्‍सेप्‍ट में शामिल है. आगामी अंक में ‘स्त्री’ स्टारर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ मधुरा नाइक देखने को मिलेंगी. यह कहानी केके स्‍टूडियो के चारों ओर घूमती है जहां अनेक सालों से एक दुष्‍ट प्रेतात्‍मा ने अपना डेरा जमा रखा है.

हर अमावस्‍या की रात, उस स्‍टूडियो में काम करने के लिए स्टार्स और क्रू को एक दिन की छुट्टी दी जाती है ताकि दुष्‍ट प्रेतात्‍मा उन पर हमला न कर सके. लेकिन फिल्‍म निर्माताओं की एक टीम इस रिवाज को तोड़ने और अपनी नई फिल्‍म की शूटिंग शुरू करने का फैसला करती है. एक लोकप्रिय कलाकार नंदिना, जिसे यह हकीकत मालूम नहीं है, उस खौफनाक फिल्‍म को स्‍वीकार करती है और अमावस्‍या की रात शूटिंग करना शुरू कर देती है. लेकिन डर के कारण नि:साहस, वो आखिर में उस भूतिया स्‍टूडियो के अंदर फंस जाती है और उस दुष्‍ट प्रेतात्‍मा का शिकार बनती है.

‘कौन है?’ का एक हिस्‍सा बनकर, लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव का कहना था, “खौफ एक बहुत दिलचस्‍प विधा है और कुछ कारणों से हमारे सिनेमा में अभी तक पूरी तरह से तलाशी नहीं गई है. मेरी दूसरी फिल्‍म एक खौफनाक फिल्‍म थी और मुझे प्रदर्शन के मायनों में विधा को असली बनाए रखने में हमेशा मजा आता है. वहां खौफ के दर्शक मौजूद हैं और जब खौफनाक कॉमेडी की बात आती है, जैसे कि स्त्री, तो दर्शक अपनेआप कई गुना बढ़ जाते हैं.

उन्होंने कहा, मैं भूतों में यकीन नहीं करता, लेकिन मुझे उनकी शक्ति पर जरूर विश्‍वास है. इस संसार में नकारात्‍मक और सकारात्‍मक, दोनों तरह की शक्तियां हैं. यही कारण है कि जब आप किसी भूतिया जगह पर जाते हैं तो आपको नकारात्‍मक सिहरन महसूस होती है.” क्‍या नंदिनी इस स्‍टूडियो से जिंदा बाहर निकल पाएगी…? या दुष्‍ट प्रेतात्‍मा एक और शिकार करेगी? देखिये ‘कौन है?’ हर शुक्रवार से शनिवार रात 10.30 केवल कलर्स पर..

Advertisement

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.