Published On : Fri, Mar 16th, 2018

नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने राजेश ताठे

Advertisement


नागपुर: दिल्ली स्थित सांस्कृतिक भवन में मातृभाषा दिवस हिंदी कार्यक्रम के अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्वतंत्र कामगार व खेतमजदूर संगठन ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ताठे (सरकार ) की नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई.

इस दौरान ताठे ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों से चल रहे भ्रस्टाचार पर लगाम लगाने में नरेंद्र मोदी ने कामयाबी हासिल की है. मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अब तक किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. देश के हर एक राज्य, जिला, तहसील स्तर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच की स्थापना की जाएगी. ताठे पाटिल सरकार ने गरीबों के लिए विदर्भ स्वतंत्र कामगार व खेतमजदूर संगठन के माध्यम से कई आंदोलन किए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.