नागपुर : पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में सत्ता के हस्तांतरण में बाद नई सरकार और नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने साथ जुड़े लोगों की अहम पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संविदा नियुक्ति के तहत सीएम अपने करीबियों को सत्ता में भागीदार बना रहे है। मंगलवार को राज्य सरकार ने राजेन्द्र कुमार मिगलानी को मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर पदस्थ किया गया है।
मिगलानी लंबे समय से मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े हुए हैं और वे कमलनाथ के निजी स्टॉफ में पदस्थ हैं। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपेन्द्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। मिगलानी और गुप्ता की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई । आगामी आदेश तक मिगलानी और भूपेंद्र गुप्ता उक्त पदों पर पदस्थ रहेंगे।
आर के मिगलानी पिछले 47 वर्षों से कमलनाथ के साथ साये की तरह रहते हैं। अभी पिछले दो साल पहले ही बायपास सर्जरी हुई है लेकिन वे शारीरिक रूप से मजबूत होने के कारण आज भी कमलनाथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। वहीं भूपेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ओएसडी के रूप में इसलिए पसंद किया है क्योंकि वे कांग्रेस प्रवक्ताओं में से एक ऐसे प्रवक्ता हैं जो पाइंट टू पाइंट बात करते हैं।
भूपेंद्र गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के अलावा सुरेश पचौरी के साथ भी रह चुके हैं। फिलहाल उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सचिवालय में ओएसडी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...





