Published On : Thu, Feb 1st, 2018

राजस्थान उपचुनाव : दो लोकसभा सीट पर कांग्रेस व एक विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

Advertisement

अलवर व अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना चौंका रही है। अलवर व अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि मांडलगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार गोपाल मालवीय ने फिलहाल दूसरे स्थान पर है। इस कारण इस सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजस्थान के उपचुनाव के नतीजों पर सभी पार्टियों की निगाहें लगी हुई हैं, क्योंकि इस उपचुनाव को जनता का रुख भांपने वाला माना जा रहा है। अजमेर में कांग्रेस 14167 वोटों से आगे है। कांग्रेस को 79230 वोट मिले हैं, तो भाजपा को 65065 वोट। इधर, अलवर में कांग्रेस को 45144 वोट, तो भाजपा को 35349 वोट मिल हैं।

अलवर से कांग्रेस के डॉ करण सिंह, अजमेर से डॉ रघु शर्मा व मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ मैदान में हैं। जबकि भाजपा से अलवर से डॉ जसवंत यादव, अजमेर से रामस्वरुप लांबा व मांडलगढ़ से शक्ति सिंह हाडा उम्मीदवार हैं। बीते 29 जनवरी को अलवर व अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा के लिए मतदान हुआ था।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के ​लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ है। इन उपचुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन ​मुख्य मुकाबल कांग्रेस और भाजपा में ही माना जा रहा है। अलवर से जहां कांग्रेस ने पूर्व सांसद डा करण सिंह तो भाजपा ने वर्तमान राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि अजमेर से डॉ रघु शर्मा कांग्रेस के व रामस्वरुप लांबा भाजपा प्रत्याशी है। वहीं मांडलगढ़ से कांग्रेस ने विवेक धाकड़ व भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा को उम्मीदवार बनाया था।

Advertisement
Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges