Published On : Fri, Nov 9th, 2018

वेरायटी चौक : पैदल चलने वालों के लिए रुकेगा सारा ट्राफिक

Advertisement

नागपुर: शहर ट्राफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके वेरायटी चौक पर पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत अब 30 सेकंड के लिए चारों दिशाओं के सिग्नल रेड कर दिए जाएंगे और वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी. इन 30 सेकंडों में केवल पैदल चलने वाले रास्ता क्रास कर सकेंगे. पुलिस उपआयुक्त (ट्राफिक) राज तिलक रोशन ने यह जानकारी दी. इस दौरान पीआई बागुल और पीआई मेश्राम भी उपस्थित रहे.

डीसीपी रोशन ने कहा कि वेरायटी चौक पर एक ओर बर्डी मार्केट, दूसरी तरफ सिटी बस स्टाप और तीसरी तरफ मॉल होने से दिनभर ही पैदल चलने वालों का तांता लगा रहता है. लेकिन पेडिस्ट्रियन क्रासिंग का उपयोग न करने से हर दिन कई छोटे-मोटे एक्सीडेंट होते रहते हैं. कई बार पादचारियों को चोटें भी लग जाती है. ऐसे विभाग ने प्रायोगिक तौर पर 30 सेकंड के लिए चारों दिशाओं के सिग्नल बंद करके केवल पैदल चलने वालों को ही रास्ता क्रास करने की व्यवस्था लागू की है. वहीं, चारों सिग्नल नियमित और समयबद्ध तरीके से 129 सेकंड के लिए शुरू रहेंगे. इस दौरान पैदल चलने वालों को रास्ता क्रास नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वेरायटी चौक के बाद यही सिस्टम झांसी रानी चौक पर भी शुरू किया जाएगा.

PA सिस्टम किया इजाद
डीपीसी रोशन ने कहा कि इस अवधि में चौक पर लगातार पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से पैदल चलने वालों को जानकारी दी जाती रहेगी. साथ ही ट्राफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सिस्टम विभाग के पास या बाजार में उपलब्ध नहीं था. ऐसे में नागपुर शहर ट्राफिक पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्र कौस्तुभ कुलकर्णी और नघुष कुलकर्णी की मदद से यह विशेष सिस्टम इजाद किया. यह सिस्टम चारों सिग्नल बंद होते ही शुरू हो जाएगा और बंद होने तक पैदल चलने वालों के लिए उद्घोषणा करता रहेगा.

129 सेकंड रोकना मुश्किल पर कोशिश करेंगे
यह पूछने पर कि क्या पैदल चलने वाले 129 सेकंड तक ट्राफिक रुकने का इंतजार करेंगे. इस पर डीसीपी रोशन ने कहा कि यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हमारा अतिरिक्त स्टाफ रोकने का प्रयास करेगा और साथ ही लाउडस्पीकर की मदद से उद्घोषणा भी करता रहेगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर ट्राफिक पुलिस के इस प्रयास में सहयोग करें. ताकि शहर के अन्य अस्त-व्यस्त ट्राफिक वालों चौराहों को पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित किया जा सके.

Advertisement

100 प्रश सिग्नल शुरू
वेरायटी चौक के इतर जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कुल 157 चौराहों पर सिग्नल लगे हुए हैं. इनमें से 37 खराब थे या मेट्रो रेल के काम के चलते बंद किये गए थे. लेकिन अब सारे सिग्नल ठीक कर दिये गए हैं. उन्होंने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर ट्राफिक के लिए ट्राफिक प्रो स्टडी की गई है. इसी के तहत टाइमिंग, क्लाक वाइज और एंटी क्लाक वाइज आदि में परिवर्तन किया जा रहा है.

हर शिकायत पर होगी कार्रवाई
डीसीपी रोशन ने कहा कि ट्राफिक पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर वाहनों चालकों की शिकायतें तैयार रहती है. ऐसे में सभी को निर्देश दिये गए हैं कि वाहन चालकों को सर या मैडम ही कहकर संबोधित करें और तैश में बात न करे. इसके लिए विभाग ने व्हाट्स एप नंबर 9011387100 जारी भी किया है. इस पर फोटो भेजे और शिकायत दर्ज कराये. हर शिकायत पर कार्यवाही जरूरी होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.