Published On : Sat, Jun 9th, 2018

कार्टून के जरिए राज ठाकरे ने साधा अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर निशाना

Advertisement

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच हाल ही में हुई मुलाकात पर महाराष्ट्र नव निर्माण के मुखिया राज ठाकरे ने तंज कसा है. उन्होंने एक कार्टून के जरिए दोनों की मुलाकात का मजाक उड़ाया है. कार्टून का शीर्षक ‘मीटिंग एंड मन की बात’ है, जिसमें शाह और उद्धव को हाथ में चाकू के साथ एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाया गया है.

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह बुधवार को मुंबई के मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे 40 मिनट तक बातचीत हुई. अमित शाह की इस मुलाकात का मकसद शिवसेना के गिले-शिकवे दूर करना था.

दरअसल, केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना पिछले कुछ समय से नाराज चल रही है. ऐसे में बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले उसको मनाना चाहती है, क्योंकि एकजुट विपक्ष से निपटने के लिए बीजेपी के सामने अपने सहयोगी दलों को साधने की रणनीति अपनाना जरूरी है.

दोनों की बीच ये मुलाकात बेअसर रही. क्योंकि मुलाकात के एक दिन बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम 2019 में अकेले ही चुनाव लड़ेंगे. संजय राउत ने कहा कि हम लोग अमित शाह जी का एजेंडा जानते हैं लेकिन शिवसेना ने पहले ही प्रस्ताव पास कर लिया है. जिसमें ये तय हो गया है कि शिवसेना 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी. हमारे प्रस्ताव में कोई बदलाव नहीं होगा.

Advertisement

टीडीपी मंत्रियों के इस्तीफा देने पर भी राज ने कसा था तंज

ये कोई पहला मौका नहीं है कि राज ठाकरे ने कार्टून के जरिए तंज कसा है. इससे पहले मोदी सरकार से टीडीपी के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने पर भी राज ठाकरे ने कार्टून के जरिए तंज कसा था.

उन्होंने कार्टून के जरिए उद्धव का मजाक उड़ाया था. कार्टून का टाइटल ‘प्राइड वर्सेज प्राइड’ था. उन्होंने लिखा था कि मुझे बताइए, ये कैसी बहादुरी है? देखिए, सरकार में रहने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए. आपको अपने सम्मान को निगलना होता है और फिर भी धमकियां देते रहें.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.