Published On : Mon, Jun 18th, 2018

मुंबई स्नातक चुनाव में ‘राज ठाकरे और नारायण राणे’ एक साथ?

Advertisement

मुंबई : मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मनसे नारायण राणे के महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी का समर्थन करेगी ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है। शिवसेना को हराने के लिए यह एक नया राजनीतिक समीकरण मेल खाता है।

हाल ही में हुए स्थानिक स्वराज्य संस्था से चुनकर जाने वाले विधानपरिषद चुनाव में नारायण राणे ने कोंकण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस का समर्थन किया था। इस चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार हार गए थे।

मुंबई स्नातक चुनावों में फिर एक बार रंगत आएगी। शिवसेना बनाम नारायण राणे में लड़त नई नहीं है। हालांकि, शिवसेना की हार के लिए नारायण राणे को अब राज ठाकरे के मनसे का समर्थन मिलने की जानकारी है।

इस बीच, मनसे से अभी तक इसके बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisement

शिवसेना से विलास पोतनिस को उम्मीदवारी

विलास पोतनिस वर्तमान में बोरीवली डिवीजन के प्रमुख है। नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, मुंबई स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और कोंकण विभाग से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव लिए जा रहे है। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके लिए 25 जून को मतदान और 28 जून को वोटो की गिनती होगी।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक

नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : डॉ. अपूर्व हीरे

मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : कपिल पाटिल

मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : डॉ. दीपक सावंत

कोकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : निरंजन डावखरे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.