Published On : Sat, Nov 4th, 2017

Video: बांद्रा के पास झोपड़पट्टी में आग लगाई गई थी, वहां सब बांग्लादेशी हैं: राज ठाकरे

Advertisement


मुंबई:
एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने 26 अक्टूबर को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास झोपड़पट्टी में लगी भयंकर आग पर खुलासा किया। शनिवार को बांद्रा के रंगशारदा में पार्टी वर्कर्स मेले में ठाकरे ने कहा, “ये जो झोपड़पट्टी में आग लगी थी, ये लगाई गई थी, वहां सब बांग्लादेशी हैं, कौन कहां से आता है, कहां जाता है, कोई हिसाब नहीं है।” ठाकरे ने फेरीवालों का सपोर्ट करने पर फिल्म एक्टर नाना पाटेकर की भी आलोचना की।

पाकिस्तान की जरूरत नहीं, इन्हीं से युद्ध करना पड़ेगा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, “वहां सब बांग्लादेशी हैं, उनके आधार भी बन जाते हैं, अगर ऐसे ही चलता रहा तो पाकिस्तान की जरूरत नहीं, इन्हीं से युद्ध करना पड़ सकता है।”

नाना को जिस मामले की जानकारी नहीं, उस पर ना बोलें
राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय फेरीवालों का सपोर्ट करने पर एक्टर नाना पाटेकर को भी आड़े हाथों लिया। ठाकरे ने नाना की मिमिक्री करते हुए कहा, “उन्हें (नाना) जिस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, उस मुद्दे पर ना बोलें।” बता दें कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने नाना के बयान पर उन्हें शुक्रिया कहा था।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फेरीवालों को लेकर एमएनएस-कांग्रेस आमने-सामने
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में एमएनएस वर्कर्स ने मुंबई और ठाणे में उत्तर भारतीय फेरीवालों की पिटाई की थी। बाद में फेरीवालों ने भी एमएनएस वर्कर्स पर हमला बोला था। जिसके बाद कांग्रेस फेरीवालों के सपोर्ट में सामने आई थी। कांग्रेसी 1 नवंबर को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर फेरीवालों के सपोर्ट में प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान एमएनएस वर्कर्स ने उन पर भी हमला किया था।

एमएनएस वर्कर्स और कांग्रेसियों के बीच संघर्ष के चलते इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस को दोनों पक्षों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। एमएनएस ने संजय निरूपम पर तनाव भड़काने का आरोप लगाया था।

Advertisement

एमएनएस वर्कर्स पर हमले का जवाब दूंगा
राज ठाकरे ने यह भी कहा, ” मैं मलाड में एमएनएस वर्कर्स पर हमले को भूला नहीं हूं और इसका जवाब दूंगा।”
“फेरीवालों की तरफ से बीएमसी को हर साल 2000 करोड़ रुपए का हफ्ता मिलता है, इस कारण वह फेरीवालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।”

आग से लोकल ट्रेन सर्विस पर पड़ा था असर
बांद्रा स्टेशन के पास के इलाके बेहरामपाड़ा में 26 अक्टूबर को आग लग गई थी। इसका कारण सिलेंडर का फटना बताया गया था। आग स्टेशन से सटे झोपड़ों में लगी थी और इसकी तपन टिकट खिड़की तक महसूस की गई थी। दमकल की 16 गाड़ियों और 10 वाटर टैंकर की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। आग की चपेट में आने से दमकल कर्मी समेत दो लोग जख्मी हुए थे। हादसे से शहर में लोकल ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा था। बांद्रा से हार्बर लाइन की ट्रेनों को रोक दिया गया था।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges