Published On : Fri, Jul 6th, 2018

नागपुर में जारी भारी बारिश के बीच मेडिकल हॉस्पिटल में घुसा पानी

Advertisement

नागपुर: बारिश के कारण नागपुर के सरकारी मेडिकल हॉस्पिटल और कॉलेज में पानी घुस जाने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ड्रेनेज सिस्टम के चोक हो जाने की वजह से हॉस्पिटल के कई वार्डों में पानी भर गया है. कई सालों से मेडिकल हॉस्पिटल का यही हाल है. लेकिन यहाँ के डीन, प्रशासन केवल मूकदर्शक बने हुए हैं. मेडिकल हॉस्पिटल का निर्माणकार्य और सुधार काम पीडब्ल्यूडी विभाग का है. लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति का कार्य करता हुआ नजर आ रहा है. बारिश का पानी हॉस्पिटल में घुसने की वजह से हॉस्पिटल में ही बिमारी का खतरा बढ़ने लगा है.

नागपुर शहर में एम्स बनाने की कवायद चल रही है. जिससे उम्मीद की जा रही है कि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी, लेकिन जब मेडिकल हॉस्पिटल की बात करें तो यहां पर मरीजों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अगर मॉनसून से पहले हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधारी गई होती तो इस समय मरीजों को परेशानी नहीं होती. नागपुर का विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू है. ऐसे में नेताओ और मंत्रियो को इस ओर ध्यान देने की और मेडिकल हॉस्पिटल में सुधार करने की जरूरत अब महसूस होने लगी है.

नागपुर के मेडिकल हॉस्पिटल में दूर दराज से मरीज आते है. जिनमें दूसरे राज्यों के सैकड़ों मरीज भी शामिल है. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से भी बड़ी तादाद में यहां मरीज आते हैं, उनके साथ उनके परिजन भी आते हैं. असुविधाओं के चलते इन्हे यहां इलाज तो मिल जाता है, लेकिन मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाती.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.