Published On : Tue, Sep 29th, 2020

रेलवे अब यात्रियों से वसूलेगा यूजर चार्ज, री-डेवलपमेंट के नाम पर 10 से 35 रुपये एक्सट्रा देना होगा

Advertisement

नागपुर – रेल यात्रियों का टिकट अब ज्यादा महंगा हो जाएगा. रेलवे दोबारा विकसित किए किए स्टेशनों के इस्तेमाल के लिए यात्रियों से 10 से 35 रुपये तक वसूलेगा. यात्रियों से उन स्टेशनों के इस्तेमाल के एवज में यूजर चार्ज वसूला जाएगा, जिन्हें उसने री-डेवलप किया है. इससे रेलवे के पास और ज्यादा स्टेशनों को डेवलप करने के लिए फंड जमा हो सकेगा. रेलवे ने यह प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

जिन स्टेशनों पर ज्यादा यात्रा वहां वसूला जाएगा यूजर चार्ज

सू्त्रों के मुताबिक यूजर चार्ज 10 से 35 रुपये तक होगा. एसी फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए यूजर चार्ज इससे ज्यादा भी हो सकता है. यूजर चार्ज उन्हीं स्टेशनों के लिए वसूला जाएगा जिन्हें री-डेवलप किया जाएगा और जिनमें यात्रियों की तादाद ज्यादा होती है. देश भर में 7000 रेलवे स्टेशन हैं इनमें से 700 से 1000 इस कैटेगरी में आते हैं. यह पहली बार होगा जब ट्रेन का इस्तेमाल करने वाले से यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव रखा गया है. अभी तक यूजर चार्ज सिर्फ विमान यात्रियों से वसूला जाता है. यूडीएफ चार्ज अलग-अलग हवाईअड्डों पर अलग-अलग वसूला जाता है. यह शहर दर शहर अलग होता है.

यात्री सुविधा बढ़ाने पर होगा यूजर चार्ज का इस्तेमाल
रेलवे जो यूजर चार्ज वसूलेगा उसका इस्तेमाल स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने में किया जाएगा. यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए होगी. रेलवे बोर्ड के सीईओ वीके यादव ने 17 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सभी 7000 स्टेशनों में यूजर चार्ज नहीं वसूला जाएगा. लेकिन ज्यादातर प्रमुख स्टेशनों पर यूजर चार्ज लगेगा क्योंकि अगले पांच साल में यहां यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.