Published On : Wed, Sep 11th, 2019

रेलवे ने पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने ‘ प्लास्टिक हटाव-पर्यावरण बचाव ‘ नाटक की दी प्रस्तुति

Advertisement

नागपुर: भारतीय रेल्वे मे प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंद लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि प्लास्टिक कचरे का उत्पादन कम हो सके और पर्यावरण के अनुकूल इसका निपटान हो सके, साथ ही रेल्वे के सभी वेंडर्स को प्लास्टिक के कैरी बैग का इस्तेमाल बंद करने के लिए एवं अधिक से अधिक रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए तथा पर्यावरण के अनुकूल इको फ्रेंडली बैग का उपयोग किया जा सके ।

इसके लिए मध्य रेल नागपुर मण्डल के नागपुर रेल्वे स्टेशन के पोर्च मे मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन मे रेल्वे के कलाकारो द्वारा पर्यावरण को बचाने एवं अधिक से अधिक यात्रियों मे प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु ‘प्लास्टिक हटाओ – पर्यावरण बचाओ’ पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया तथा नागपुर मण्डल के सभी खानपान स्टालों पर यात्रियों के जनजागृति हेतु पोस्टेर्स चिपकाए गए.

जिससे यात्रियों मे जनजागृति के साथ साथ पर्यावरण को भी साफसुथरा एवं शुद्ध रखने मे मदद हो सके. इस नाटिका मे क्रिष्णकुमार द्विवेदी, हाजी बशीर खान, निशांत तागड़े एवं बालकृष्ण महाजन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई.

इस नाटिका का मुख्य उद्देश रेल्वे से प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना, पर्यावरण को बचाना,प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंध लगाना है. नागपुर मण्डल के आमला, वर्धा रेल्वे स्टेशन पर भी प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु एवं रेल यात्रियों को जनजागृत करने हेतु स्टेशन परिसर मे रैली निकाली गई तथा लघु नाटिका का मंचन किया गया एवं खानपान स्टालों पर पोस्टेर्स लगाए गए.

Advertisement

नागपुर रेल्वे स्टेशन के पोर्च मे यह लघु नाटिका ‘प्लास्टिक हटाओ – पर्यावरण बचाओ’ को अधिक से अधिक रेल यात्रीगणो ने इसका लाभ लिया तथा इसे अंत तक देखा . यात्रियों मे प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंध लाने के लिए तथा उनमे जनजागृति हेतु नागपुर मण्डल के विविध स्टेशनो पर यह अभियान चलाया जाएगा . इस अवसर पर स्टेशन निदेशक दिनेश नागदेवे, मण्डल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.