Published On : Wed, Jul 26th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा ट्रेन से यात्रिओ का मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को पकड़कर किया जीआरपी डोंगरगढ़ के हवाले

Advertisement

नागपुर: श्री पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसूब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत नागपुर मंडल टास्क टीम के द्वारा आज दिनांक 25.07.2023 को टास्क टीम जब यात्री सामानो की सुरक्षा व अपराधिक घटनाएं की रोकथाम हेतु गोंदिया रेलवे स्टेशन में तैनात थी

इस दौरान गाड़ी संख्या 18110 के आगमन पर एक लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आने पर इसकी गतिविधि पर नजर बनाए रखने गुप्त निगरानी करने पर पाया की यह सन्देहस्पद लड़का लगातार एक बोगी से दूसरे बोगी में जाकर यात्री सामानों की ओर बड़े गौर से देखता था। संदेह अधिक होने पर इसे रोककर पूछताच किया गया पूछताच में इसे बार बार घबराते हुवे देखा गया।

Gold Rate
15 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,92,100/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संदेह होने पर इसकी जमातलाशी लिए जाने पर इसके चोर पॉकेट में एक रियल मि कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल बिना सिम का मिला। गहनता से पूछने पर इसने कबूल किया कि, यह मोबाइल 2 दिन पहले टाटानगर एक्सप्रेस से एक यात्री से चुराया है। इस चोरी के संबंध में जीआरपी गोंदिया में 00/118/23 दिनांक 24.07.23 धारा 379 IPC मे दर्ज होकर क्षेत्रधिकार के आधार पर यह मामला जीआरपी डोंगरगढ़ का होने के पर आरोपी पंकज खरे पिता गणेश खरे उम्र 20 वर्ष निवासी पेंड्री, राजनंदगांव को जीआरपी डोंगरगढ़ को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में मंडल टास्क टीम के उप.निरी.रुपेश अरूण बनसोड, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार, आरक्षक विकास पटले, आरक्षक अकबर खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement