Published On : Thu, Nov 1st, 2018

राष्ट्रिय एकता दिवस के अवसर पर रेल कर्मचारियों के लिए क्विज स्पर्धा का आयोजन

Advertisement

नागपुर- मध्‍य रेल के नागपुर मंडल पर दिनांक 31 अक्‍टूबर 2018 को राष्ट्रीय एकता के अवसर पर बेजोड़ शिल्पी भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एम. एस. उप्पल अपने सम्बोधन मे कहाँ की सरदार वल्लभभाई पटेल देश के एक महान व्यक्ति थे. उन्होने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माण मे याद किया जाता है. ऐसी महान व्यक्तित्व के राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रश्नमंच का आयोजन किया जा रहा है जो हमारे लिए एक गौरव की बात है.

राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समाधान कक्ष में कर्मचारियों के लिए राष्‍ट्रीय एकता पर क्‍वीज स्‍पर्धा का आयोजन किया गया. जिसमें रेल कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्‍सा लिया. क्विज स्पर्धा का पाँच गुटो मे विभाजन किया गया प्रत्येक गुट मे 5 रेल कर्मचारी शामिल थे. जिसमे सरदार पटेल के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे गए एवं ऑन द स्पॉट प्रश्न का उत्तर दिया गया. जिसमे जूनागड गुट को प्रथम पुरस्कार रुपये 2000/- तथा बारडोली गुट को रुपये 1000/- का द्वितीय पुरस्कार दिया गया. राष्‍ट्रीय एकता दिवस क्विज स्पर्धा मे निर्णायक की भूमिका मण्डल रेल प्रबन्धक एम. एस. उप्पल एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा त्रिलोक कोठारी ने निभाई.

राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मण्डल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे. क्विज स्पर्धा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मण्डल कार्मिक अधिकारी एन. एस. काजी ने किया. प्रश्नमंच कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहायक कार्मिक अधिकारी/ कल्याण एस. आर. दायमा का विशेष योगदान रहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.