Published On : Thu, Jul 6th, 2017

अंबाझरी में हुक्का पार्लर पर छापा

Advertisement
Hukka Raid

File Pic

नागपुर: अंबाझरी क्षेत्र में एक हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। यह पार्लर लॉ कॉलेज चौक में एक अपार्टमेंट में रेस्टारेंट के अंदर चलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का पार्लर के संचालक गुरुप्रीत जितेंद्रपाल छाबरा के खिलाफ चालान कार्रवाई की है। हुक्का पार्लर से कुछ युवा भी मिले थे। उन्हें हिदायत देकर छोड दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महालक्ष्मी नगर िनवासी गुरुप्रीत छाबरा का लॉ कॉलेज चौक स्थित गुरूशंकर अपार्टमेंट में कर्ब स्टोन रेस्टाॅरेंट है। इस रेस्टारेंट में अवैध हुक्का पार्लर चलाए जाने की सूचना मिलने पर 5 जुलाई की रात में पुलिस ने हुक्का पार्लर पर छापा मारा। पार्लर में युवक और युवतियां तंबाखू मिश्रित हुक्का का सेवन करते मिले। यह पार्लर नो स्मोकिंग जोन में होने से रेस्टारेंट के मालिक गुरुप्रीत छाबरा के खिलाफ अंबाझरी थाने में चालान कार्रवाई की गई। पार्लर के अंदर से पुलिस दस्ते ने 2 तंबाखू मिश्रित पैकेट, 6 हुक्का पीने का पाॅट जब्त िकया।

नई कार में मिला हुक्का पार्लर का सामान
सदर थानांतर्गत छावनी चौक में पुलिस दल ने गुरुवार की तडके करीब 3.30 बजे एक नई कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से हुक्का पार्लर का सामान मिला। कार में सवार अक्षय अजय थाॅमस (32) गोरेवाडा निवासी के खिलाफ सदर थाने में कार्रवाई की गई। कार से पुलिस दल को 1 पाॅट हुक्का नली व 7 पाॅकेट तंबाखू के सुगंधित फ्लेवर के पैकेट जब्त िकए गए। अक्षय थॉमस पर भी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नीलेश भरने के आदेश पर की गई। घटना के समय भरणे रात के गश्त पर थे। इस दौरान अक्षय को कार के साथ छावनी चौक पर पकड़ा गया था।

कामठी में रेस्टारेंट पर छापा
कामठी थानांतर्गत वेलकम रेस्टारेंट पर पुलिस उपायुक्त नीलेश भरणे की मौजूदगी में पुलिस दल ने छापा मारा। भरणे के आदेश पर पुराना कामठी पुलिस ने रेस्टारेंट के मालिक मोहित गुप्ता भिलगांव निवासी के खिलाफ चालान कार्रवाई की गई। भरणे ने बताया िक रेस्टारेंट के अंदर ही डांस शुरू था। बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस दल ने बार में छापा मारा। आरोपी मोहित गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज िकया गया है। यह कार्रवाई कामठी थाने से करीब 4 िकमी दूर नागपुर कामठी रोड पर वेलकम रेस्टारेंट के अंदर की गई। कार्रवाई में किन आरोपियों को पकडा गया। इस बारे में देर रात तक पुलिस नाम देने से बचती रही। हालांकि कामठी पुलिस ने मामूली सी चालान कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। उपायुक्त भरणे का कहना है िक रात 2 बजे कोई उस रेस्टारेंट में नाश्ता करने नहीं जाएगा। सूत्रों से पता चला है िक रेस्टारेंट में डांस का लुप्त लिया जा रहा था, जिसमें कुछ व्यापारी, कुछ क्रिकेट बुकी शामिल थे।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges