Published On : Wed, Sep 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कन्हान में तीन स्थानों पर छापा

Advertisement

– 5 लाख का अवैध कोयला जब्त,तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

नागपुर – नागपुर की पारशिवनी तहसील के कन्हान में तीन स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने 50 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक इलाके से एक वजन काटा भी जब्त किया है। इसकी कीमत 4 हजार रुपए बताई जा रही है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोयले की चोरी के मामले बढ़ रहे थे। इस पर नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे को कार्रवाई के आदेश दिए। कोकाटे ने आदेश पर अमल करते हुए एक पथक तैयार किया। इसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

पथक रात को कन्हान उपविभाग में गश्त लगा रहा था। तभी उसे गुप्त जानकारी मिली कि कन्हान क्षेत्र में आरोपियों फारूक अब्दुल्ला (26), राजन भिसे (47) और कृष्णा खडसे (22) ने अलग अलग स्थानों पर अवैध कोयला (चुराया गया कोयला) जमा कर रखा है। तीनों आरोपी कन्हान के रहने वाले हैं।

Advertisement

पुलिस और डब्ल्यूसीएल के पथकों ने संयुक्त रूप से तीन स्थानों पर छापा मारा। इन छापों के दौरान पथकों ने गहुहिवरा रोड के पास से 25 टन अवैध कोयला जब्त किया। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। यहां से एक वजन काटा भी जब्त किया गया है। इसकी कीमत 4 हजार रुपए बताई गई है। इसी तरह पथकों ने एमजी नगर से 12 टन और खंडेलवाल कंपनी एरिया से 13 टन कोयला जब्त किया। इनकी भी कुल कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह कुल 5,04,000 रुपए का माल जब्त किया गया है।

आराेपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कन्हान पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विजय मगर, अपर एसपी राहुल माकणीकर के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे के मार्गदर्शन में हुई। पुलिस निरीक्षक अनिल राउत और उनके सहयोगियों विनोद काले, नाना राउत , अरविंद भगत, शैलेश यादव, प्रणय बनाफर, वीरेंद्र नरड, मुकेश शुक्ला के पथक ने कार्रवाई पूरी की।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges