Published On : Sun, Jul 21st, 2019

होटल The Atmosphere में पुलिस की कार्रवाई में हुक्का पार्लर का खुलासा

Advertisement

नागपुर- नागपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से मौजा गोंड़खैरी महामार्ग पर स्थित hotel the atmosphere पर रेड मारी गई. जिसमें विभिन्न कंपनियों के लेबल लगे हुई शराब की बोतल और हुक्का पीने के इस्तेमाल में आनेवाला तंबाकू मिश्रित फ्लेवर के 34 बॉक्स, हुक्का पॉट,नली, हुक्का चिलम समेत कुल मिलाकर 85,700 रुपये का माल जब्त किया है.

इस मामले में होटल के मालिक राजा खान उर्फ मोहम्मद असलम वल्द अशफ़ाक़ खान को कलमेश्वर पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राकेश ओला,अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत के आदेश पर पुलिस निरीक्षक अनिल जित्तावार के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक सचिन मते के साथ उनके स्टाफ ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.