Published On : Wed, Apr 22nd, 2015

गड़चिरोली : छापा मारकर 2 करोड़ 31 लाख की संपत्ति जब्त

Advertisement


गड़चिरोली
। चंद्रपुर जिला सावली के साईराम बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष रोहित चरणदास बोम्मावार के गड़चिरोली शहर के चामोर्शी मार्ग के निवास स्थान पर गड़चिरोली पुलिस विशेष दाल ने छापा मारकर संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए तथा बोम्मावार के विभिन्न बैंक के खाते में जमा 2 करोड़ 31 लाख रूपये भी पुलिस ने सील करने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई विशेष जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन में की गई.

डेढ़ घंटा बोम्मावार के घर पुलिस ने जांच की. बोम्मावार मूलतः सावली के होकर गड़चिरोली शहर में रहते है. ऐसी जानकारी जांच कर रहे पुलिस पथक को पता चली. बोम्मावार के घर से विभिन्न जगह के संपत्ति के तथा जमीनी कागजात पुलिस ने जब्त किए. जल्द ही इस प्रकरण के आरोपी सूरज बोम्मावार के सावली के निवास स्थान पर पुलिस छापा मारेगी ऐसी जानकारी है.
RAID

गड़चिरोली : छापा मारकर 2 करोड़ 31 लाख की संपत्ति जब्त

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.