Published On : Tue, Oct 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ऑस्कर में भेजी गई भारतीय फिल्म, रिलीज से पहले ही 15 साल के एक्टर की कैंसर से हुई मौत

Advertisement

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक बुरी खबर सामने आई है. गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का निधन हो गया. राहुल सिर्फ 15 साल के थे. राहुल की मौत की वजह कैंसर बताई जा रही है

चाइल्ड एक्टर की हुई मौत

15 साल के राहुल कोली भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में एंट्री करने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड एक्टर थे. राहुल ने ‘छेलो शो’ फिल्म में शानदार काम कर नन्ही सी उम्र में ही खास पहचान बना ली थी. राहुल ने अभी तो अपने सपनों की उड़ान भरनी शुरू की थी, लेकिन उससे पहले ही कैंसर की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं. राहुल के परिवार ने सोमवार को अपने पैतृक गांव हापा में प्रेयर मीट रखी थी. राहुल के पिता अपने बेटे की मौत से काफी दुखी हैं. उन्होंने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा- वो बहुत खुश था और अक्सर मुझसे कहता था कि 14 अक्टूबर (फिल्म की रिलीज डेट) के बाद से हमारी जिंदगी बदल जाएगी. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही राहुल का निधन हो गया है. राहुल का परिवार उनके निधन की खबर से सदमे में है.

Chello Show फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

Chello Show फिल्म की बात करें तो ये एक ऑटोबायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें नौ साल के लड़के का जीवन दिखाया गया है. इस लड़के की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब वह अपनी लाइफ की पहली पिक्चर थिएटर में देखता है.

फिल्म ऑस्कर्स 2023 की दौड़ में शामिल होने वाली देश की पहली फिल्म बनी है. यह एक गुजराती फिल्म है. पैन नलिन की यह फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स के बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में शामिल हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.